पटेवा : नहाते समय पानी में डूबने से युवक की मौत - CG Sandesh

पटेवा : नहाते समय पानी में डूबने से युवक की मौत

पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम भांवा के एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, 13 सितम्बर की दोपहर करीब 12:30 बजे वेदप्रकाश कुलदीप पित मदनसिंह उम्र 23 साल गाँव में स्थित मंदिर तालाब में नहाने गया था. युवक विकलांग था. नहाते वक्त वह पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गयी.
घटना की सुचना मदनसिंह कुलदीप ने थाने में दी, जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें