सिंघोड़ा : पुरानी रंजीश को लेकर जमकर मारपीट - CG Sandesh

सिंघोड़ा : पुरानी रंजीश को लेकर जमकर मारपीट

सिंघोड़ा थाना अंतर्गत ग्राम सुखापाली पुरानी रंजीश को लेकर जमकर मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
अर्जून ग्वाल ने पुलिस को बताया कि उसके पास हीरो होण्डा मोटर सायकल है जो पंचर हो गया था जिसे बनाने के लिए सुखापाली के भ्रमण सागर के मोटर सायकल दुकान मे दिया था जो नया ट्यूब लगया था जो कुछ दिन चलाने के बाद दुबारा पंचर हो गया जिसे बनाने के लिए दिया था जिसे बातचीत करने पर भ्रमण उतारू होकर पुरानी रंजीश को लेकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट किया तथा जान से मारने की धमकी दिया मारपीट करने से उसके दाहिने हाथ मे चोट खरोच है घटना को उसके साथी मंगलू ग्वाल एवं नकुल ग्वाल देखे व सुने है तथा बीच बचाव किया है।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें