600 पदों पर 22 सितम्बर को होगी भर्ती - CG Sandesh

600 पदों पर 22 सितम्बर को होगी भर्ती

बालोद। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था डौण्डीलोहारा में सुजुकी मोटर गुजरात द्वारा लगभग 600 पदों हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 22 सितम्बर 2022 को प्रातः 10 बजे से किया जाएगा। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था डौण्डीलोहारा के प्राचार्य पी.ईडपाचे ने बताया कि समस्त शासकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में वर्ष 2017 से अगस्त 2022 तक उत्तीर्ण व्यवसाय-फिटर, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, टर्नर, मशीनिष्ट, वेल्डर विद्युतकार, टूल एण्ड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग आपरेटर, सीओई(आटोमोबाईल), ट्रेक्टर मैकेनिक, पेंटर जनरल के पुरूष प्रशिक्षणार्थी उक्त प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित हो सकते हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें