महासमुंद : प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य योजना अंतर्गत खाद्य प्... - CG Sandesh

महासमुंद : प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य योजना अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने इच्छुक व्यक्ति कर सकते है ऑनलाइन आवेदन

महासमुंद : प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य योजना (पीएमएफएमई) अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र जैसे राईस मिल, दाल मिल, आटा, बेसन, मैदा निर्माण, बेकरी निर्माण, दूध उत्पाद, पापड़, बड़ी, मिक्चर, अचार उत्पाद आदि स्थापित करने के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए है। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के प्रभारी महाप्रबंधक ने बताया कि खाद्य प्रसंस्करण के लिए नवीन इकाई या इकाई के विस्तार के लिए क्रेडिट लिंक स्थायी पूंजी निवेश अनुदान सभी वर्गो के लिए 35 प्रतिशत की दर से उपलब्ध कराया जाएगा।

इकाई स्थापित करने के इच्छुक व्यक्ति योजना के वेबसाईट https://pmfme.mofpi.gov.in/pmfme/#/login में जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महासमुंद या मोबाईल नम्बर 8884322242, 8319370847, 7587724731 एवं 9755862158 में संपर्क किया जा सकता है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें