महासमुंद : कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक 23 में आधार सेवा केन्द... - CG Sandesh

महासमुंद : कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक 23 में आधार सेवा केन्द्र संचालित

महासमुंद : जिला कार्यालय (कलेक्ट्रेट) महासमुन्द में कक्ष क्रमांक 23 में आधार सेवा केन्द्र एवं लोक सेवा केन्द्र (सी.एस.सी) संचालित है। आधार सेवा केन्द्र का संचालन कार्यालयीन दिवस एवं समय अनुसार किया जा रहा है। आधार सेवा केन्द्र में नवीन आधार पंजीयन, बायोमेट्रिक एवं डेमोग्राफिक अपडेशन के साथ-साथ सी.एस.सी. के अंतर्गत आने वाली सेवाओं का भी संचालन किया जा रहा है। केन्द्र में नवीन आधार पंजीयन, आधार अपडेट जैसे बायोमेट्रिक अपडेट, पता अपडेट, फोटो, नाम, लिंग, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, ई-मेल आदि अपडेट किये जाएंगे।

 हितग्राहियों के आधार कार्ड डाउनलोड और कलर प्रिन्ट की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। जिला कार्यालय (कलेक्ट्रेट) में आधार सेवा केन्द्र के संचालन से महासमुन्द नगर एवं आस-पास के ग्रामवासियों को सुविधा प्राप्त हो रही है। जिले के दूरस्थ अंचल से जिला कार्यालय आने वाले लोगों को भी इस सुविधा से लाभ प्राप्त हो रहा है। लोग केन्द्र में आकर अपने आधार कार्ड संबंधित समस्याएं दूर कर सकते हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें