कृषि छात्रों ने नन्हें छात्रों को दी पोषण वाटिका एवं आदर्श किचन गार्डन की जानकारी.
छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय धनोरा के B.sc चतुर्थ वर्ष ( कोकड़ी ग्रुप) के छात्रों ने ग्रामीण उद्यमिता जागरूकता विकास योजना (RAWE) के अंतर्गत आदर्श ग्राम कोकड़ी के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक -1 एवं शा.प्राथमिक शाला कोकड़ी के नन्हे छात्रों को पोषण वाटिका साफ-सफाई तथा आदर्श किचन गार्डन और दिनचर्या के भोजन आहार की महत्वपूर्ण जानकारियां दी ।
साथ ही किशोर वर्गो में पोषक तत्वों की कमी से होने वाले बीमारियों के बारे में भी बताया वही बच्चो में कुपोषण एक बहुत गंभीर समस्या है।
जिसको जनभागीदारि से ही समूल खत्म किया जा सकता है तभी हम कुपोषण मुक्त भारत की कल्पना कर सकते हैं।
इस कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के रावे कोऑर्डिनेटर श्री विवेक पांडे सहित प्रा. शाला के शिक्षकगण- राहुल कुमार, श्रीमती सविता प्रसाद, श्रीमती शशि लता चतुर्वेदी
उपस्थित थे।
जिसमें कोकड़ी ग्रुप के प्रतिभाशाली छात्र - अमित कुमार ,रविकांत जांगड़े, काजल साहसी ,प्रीति मरकाम ,सीमा वर्मा ने भाग लिया।
