महासमुन्द : मेरी पत्नि को मेरे से अलग किये हो कहकर दी जान से मारने की धमकी
महासमुन्द थाना अंतर्गत ग्राम नांदगांव में मेरी पत्नि को मेरे से अलग किये हो कहकर जान से मारने की धमकी दी है, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.
सुमित्रा मारकण्डेय ग्राम नांदगांव थाना जिला महासमुन्द की रहने वाली है, घरेलु कार्य करती है । 14 सितम्बर के करीबन 10 बजे दिन के वह अपने घर पर बैठी थी घर के लोग खेत काम करने गये थे, उसी समय गावं का द्वारिका नवरंगे उसके घर के सामने आकर उसके लडका रामदास व बहू को यह बोल कि मेरी पत्नी को मेरे से अलग कराया है कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली बक रहा था जो सुनने में बहुत खराब लग रहा था तब वह उसे गाली देने से मना की तो वह उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा था जिससे वह काफी डरी व भयभीत थी.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।