महासमुंद : पत्नी की बड़ी बहन के साथ कर रहा था जबरदस्ती, मना क... - CG Sandesh

महासमुंद : पत्नी की बड़ी बहन के साथ कर रहा था जबरदस्ती, मना करने पर की पिटाई

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम नांदगांव में पत्नी की बड़ी बहन के साथ व्यक्ति जोर जबरदस्ती कर रहा था, जिसे पत्नी ने मना किया तो उसकी पिटाई कर दी, जिसकी शिकायत पार्थिया ने थाने में की है.
पार्थिया ने पुलिस को बताया कि 15 सितम्बर को उसकी बड़ी बहन उसके घर आई थी तब उसका पति उसके साथ जोर जबरदस्ती कर रहा था, जिसको उसके द्वारा मना करने पर तुम कौन होते हो कहकर अश्लील गाली-गलौज कर तुझे जान से खत्म कर दूंगा कहकर उसके गले में हाथ मुक्का से मारपीट किया तथा उसे धक्का देकर जमीन में गिरा दिया। जिससे उसके दाहिने हाथ के कलाई में चोट लगा है मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार सुनकर उसे तथा सुनने वाले को बुरा लगा है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें