झेरिया (यादव) समाज के प्रतिनिधियों ने सांसद चुन्नीलाल साहू से की सौजन्य मुलाकात
आज झेरिया (यादव) समाज के परिक्षेत्र अध्यक्ष नरेन्द्र यादव के नेतृत्व में समाज के लोगों ने लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू से उनके निवास में सौजन्य मुलाकात की.
नरेन्द्र यादव ने बताया कि सांसद आदरणीय चुन्नीलाल साहू से मिलकर समाज की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया. सांसद चुन्नीलाल साहू ने यादव समाज के लिए बसना में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान करने का आश्वासन दिए हैं. जिससे पूरा यादव समाज प्रफुल्लित हैं और महासमुंद लोकसभा के लोकप्रिय सांसद चुन्नीलाल साहू के प्रति आभार जताया है. सांसद एवं सांसद प्रतिनिधि दुलिकेशन साव सौजन्य मुलाकात में मनोहर यादव, सुरीत यादव, बिलास यादव, नवीन यादव, मुरली राज यादव, अभी यादव, जयलाल यादव, पुरंदर यादव, महेंद्रो आदि प्रमुख सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित थे.
अन्य सम्बंधित खबरें