महासमुंद : 19 सितम्बर को महाविद्यालयीन विद्यार्थी अपने एवं प... - CG Sandesh

महासमुंद : 19 सितम्बर को महाविद्यालयीन विद्यार्थी अपने एवं परिवार के आधार डाटा को मतदाता सूची से लिंक करने चलाएंगे एक दिवसीय अभियान

महासमुंद : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निलेशकुमार क्षीरसागर के निर्देश पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्गेश वर्मा ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के समस्त महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं एवं उनकेे परिवार के मतदाता सदस्यों का आधार डाटा मतदाता सूची के डाटा से जोडने के लिए कार्ययोजना की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में प्राचार्य, नोडल अधिकारी, कैम्पस अम्बेसडर तथा बागबाहरा, पिथौरा, बसना, सरायपाली के प्राचार्य वीडियों कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़कर अपनी बात रखें।

इस अवसर पर वर्मा ने कहा कि मतदाताओं के आधार को मतदाता सूची में जोड़ने के कार्य को जिस कैम्पस अम्बेसडर के द्वारा 30 सितम्बर 2022 तक महाविद्यालय के सभी मतदाताओं एवं उनके परिवार के सदस्यों को लिंक कर लिया जाता है। उन्हें आगामी मतदाता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल अधिकारी को भी मतदाताओं के आधार को मतदाता सूची में जोड़ने तथा नवीन मतदाताओं के फार्म-6 भराए जाने के प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित किया जाएगा। इस कार्य को बी.एल.ओ. के द्वारा गरूड़ एप के माध्यम से किया जा रहा है। जिसके लिए ग्राम में मुनादी व शिविर लगाएं।

बैठक में स्वीप के नोडल अधिकारी डॉ. मालती तिवारी ने बताया आधार लिंक के लिए ग्रामों में एन.एस.एस. के छात्र-छात्राओं के द्वारा नारा लेखन तथा घर-घर स्वयंसेवकों के द्वारा सम्पर्क किया जा रहा है। नेहरू युवा केन्द्र के जिला समन्वयक अदनान पाल ने बताया बैंक या अन्य ऐसे संस्थान जहां ग्रामीणों का आवागमन अधिक रहता है वहां स्वयंसेवकों के द्वारा स्टॉल लगाकर आधार लिंक का कार्य कराया जाएगा।
जिला परियोजना अधिकारी रेखराज शर्मा ने ऑनलाइन जमा करने में आने वाली समस्याओं का निराकरण के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्ले स्टोर से एनवीएसपी, वीएचए एप्लीकेशन में प्रपत्र -6 बी भरकर कर सकते है। इसके लिए ईपिक नम्बर, मोबाइल नम्बर, आधार नम्बर आवश्यक है एवं बूथ लेवल अधिकारी के माध्यम से ऑफलाइन उपयोग हेतु प्रपत्र -6 बी और आधार कार्ड देकर मतदाता सूची डाटा से अपना आधार डाटा को जुड़वा सकते है।

महाविद्यालय के प्राचार्य, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना, कैम्पस अम्बेसडर ने समीक्षा के दौरान बताया कि आधार डाटा को मतदाता सूची में जोड़ने के लिए जिले के सभी महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं अपने व अपने परिवार के मतदाताओं का आधार लिंक 19 सितम्बर को सामूहिक रूप से करेंगें। इसके लिए कैम्पस अम्बेसडर द्वारा सभी महाविद्यालय में 20-20 छात्र-छात्राओं को आधार डाटा को मतदाता सूची से लिंक करने के लिए प्रशिक्षण देंगे। इस अवसर पर मीना पाणिग्राही, राजेश्वरी सोनी, सरस्वती वर्मा सहित जिले के समस्त कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना, एवं कैम्पस अम्बेसडर, प्रोग्रामर नागेश साहू सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें