महासमुंद : जिले के स्वयंसेवक मनाली के साहसिक शिविर में होंगे शामिल
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय एवं छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग रासेयो प्रकोष्ठ के निर्देशानुसार वर्ष 2022 के लिए साहसिक शिविर में एनएसएस स्वयंसेवकों की भागीदारी के लिए अटल बिहारी बाजपेयी माउंटेनियरिंग इंस्टिट्यूट मनाली हिमाचल प्रदेश के साहसिक केंद्र मनाली (सोलंग) धर्मशाला और पोंग डेम सेंटर में छत्तीसगढ़ राज्य के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर की संगठन व्यवस्था में प्रथम दल दिनांक 26 सितम्बर से 5 अक्टूबर 2022 तक में 10 पुरुष एवं 10 महिला स्वयं सेवक और 1 पुरुष 1 महिला कार्यक्रम अधिकारी सहभागिता करेंगे प्रथम दल की प्रभारी श्रीमती कमला बाई दीवान रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा होंगी।
महासमुंद जिला के जिला संगठक डॉ. मालती तिवारी के निर्देशन एवं कार्यक्रम अधिकारी अजय राजा ,राजेश्वरी सोनी, ओमप्रकाश मेरावी के मार्गदर्शन में शासकीय महाविद्यालय बागबाहरा से खेमचंद मनहरे ,शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य महासमुंद से कुमारी मनीषा कोसरे,शामिल होंगे इसके लिए डॉ. ए.एल.पटेल प्राचार्य अनिता पटेल , किरण कुमारी , गजानंद नायक रमेश पटेल, अंजेला, यू. के बरिहा, तारा पटेल आदि सभी ने हर्ष जताते हुए शुभकामनाएं दिए।