महासमुंद : जिला अस्पताल से दुष्कर्म का विचाराधीन बंदी फरार - CG Sandesh

महासमुंद : जिला अस्पताल से दुष्कर्म का विचाराधीन बंदी फरार

अमल दास तिर्की जेल प्रहरी ने पुलिस को बताया कि जिला जेल महासमुंद में जेल प्रहरी के पद पर पिछले 6 साल से पदस्थ है । 15 सितंबर 2022 को जिला जेल महासमुंद में बंदी यादराम का स्वास्थ खराब होने से उपचार हेतु जिला जेल महासमुंद में भर्ती किया गया था जहां पर वह आरोपी के सुरक्षा हेतु रात्रि डियुटी में अपने साथी जेल प्रहरी अशोक सोनकर, भरत सेन के साथ तैनात था 02.00 से 06.00 बजे तक उसकी डियुटी थी प्रात: 05.00 बजे उसने देखा तो बंदी यादराम भाग गया था इसकी सूचना उसने जेल अधीक्षक महासमुंद को दिया और उनके द्वारा एक लिखित तहरीर देने पर थाना पर लाकर पेश करता है. आवेदन पत्र पर अपराध धारा 224 भादवि0 का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना पर लिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला जेल महासमुन्द के परिरूद्ध विचाराधीन बंदी यादराम ठाकुर पिता लेखराम ठाकुर, उम्र- 25 वर्ष, साकिन- चारभाठा, थाना सरायपाली, जिला- महासमुन्द (छ0ग0) का निवासी जो कि माननीय न्यायालय विशेष न्यायाधीश (पाक्सो) सरायपाली के अपराध प्रकरण क्रमांक 23/2020, धारा- 363, 366, 376 भा0द0वि0 06 पाक्सो एक्ट के तहत 23 जनवरी 2020 से जिला जेल महासमुन्द में परिरूद्ध था।

उक्त बंदी का 14 सितंबर 2022 को पेशी तिथि को सरायपाली पेशी पर भेजा गया था। जहाँ पेशी दौरान स्वास्थ्य खराब होने से सरायपाली अस्पताल में भर्ती होकर उपचार किया जा रहा था जिसे जिला अस्पताल महासमुन्द रिफर किया गया था, जिसे 14 सितंबर 2022 को रात्रि में पेशी पश्चात् जेल दाखिल किया गया। उक्त बंदी को रिफर के परिपालन में 15 सितंबर 2022 को पुनः उपचार चेकअप हेतु जिला अस्पताल महासमुन्द जेल गार्ड के हस्ते भेजा गया था, जहाँ बंदी को भर्ती कर उपचार किया जा रहा था। रात्रि में जिला अस्पताल महासमुन्द से समय 02 बजे से 06 बजे ड्यूटी वाले प्रहरी के द्वारा सूचना दिया गया, कि विचाराधीन बंदी यादराम ठाकुर पिता लेखराम ठाकुर फरार हो गया है. आवेदन पत्र पर अपराध धारा 224 भादवि0 का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना पर लिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें