पत्नी को नहीं हो रहा था बच्चा तो युवक ने कर दी पडोसी महिला की हत्या
कोरिया जिले में एक युवक ने अंधविश्वास के चलते अपनी पडोसी महिला की हत्या कर दी. मिली जानकारी के अनुसार, कोरिया जिले के पोढ़ी की है. जहाँ एक युवक ने पडोसी महिला कलेसिया उर्फ कौशिल्या की लोहे के धारदार हथियार से हत्या कर दी क्योंकि उसे शक था कि वह जादू टोना करती है. पड़ोसी को लग रहा था कि महिला के जादू-टोने की वजह से ही उसकी पत्नी को बच्चा नहीं हो रहा था.
जादू-टोने के शक में हुई इस हत्या के मामले में पुलिस को मृतक महिला के पति प्रेमसाय पंडो ने बताया कि उसकी पत्नी कलेसिया कल शाम करीब साढ़े पांच बजे नहाकर घर आ रही थी. पति के मुताबिक उसी वक्त गांव के उमेश कुमार केवट ने उसकी पत्नी को जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से हमला कर दिया और मौके से भाग गया. पुलिस ने आरोपी उमेश कुमार केवट उम्र 22 साल को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है.