छत्तीसगढ़ शिक्षक महासंघ सरायपाली की बैठक संपन्न - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ शिक्षक महासंघ सरायपाली की बैठक संपन्न

16 सितम्बर को शाम 4 बजे सरस्वती शिशु मंदिर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरायपाली में ब्लॉक अध्यक्ष मनीषा चौधरी की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गयी थी। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में प्रांतीय उपाध्यक्ष जयंत कुमार बारिक एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अनिल पटेल जिला अध्यक्ष एवं सविता साहू जिला संयोजक महिला प्रकोष्ठ की उपस्थिति रही।

बैठक में पिछले हड़ताल की समीक्षा, महासंघ के रणनीति और उसके विस्तार तथा विकासखंड स्तर एवं जिला स्तर पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा संघ के विकास हेतु विचार व्यक्त किया गया, जिसमें सर्वप्रथम ब्लॉक अध्यक्ष मनीषा चौधरी द्वारा विचार व्यक्त किया गया. हेमंत कुमार चौधरी ब्लाक कार्यकारिणी अध्यक्ष, अजय कुमार आर्य उपाध्यक्ष, करुणा साहू कोषाध्यक्ष, लिंगराज देवांगन सह सचिव, देव प्रसाद चौहान मार्गदर्शक, छबीलाल पटेल, श्रीपाल सिंह बंजारे, पूर्णचंद्र भोई सहित सभी साथीयों ने अपना विचार व्यक्त किया. सभी जानकारी महासंघ के सह सचिव लिंगराज देवांगन द्वारा दिया गया।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें