उप निरीक्षक विनोद नेताम ने संभाला बसना थाना का प्रभार - CG Sandesh

उप निरीक्षक विनोद नेताम ने संभाला बसना थाना का प्रभार

उप निरीक्षक विनोद नेताम ने शुक्रवार से बसना थाने का प्रभार संभाल लिया है। दो महीने पहले थाने में पदस्थ निरीक्षक कुमारी चंद्राकर का स्थानांतरण महासमुंद हो जाने से विनोद नेताम को बसना थाने की कमान सौंपी गई है।

थाना प्रभारी विनोद नेताम ने बताया कि उनका ध्यान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ सामुदायिक पुलिसिंग और अपराधों पर अंकुश लगाने को लेकर रहेगा।

बसना थाना क्षेत्र सीमावर्ती राज्य ओड़िशा से लगा हुआ है जहां से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की जाती है, बीते दिनों थाना क्षेत्र में कई सारी चोरी की घटनाएं सामने आई है। गढ़फुलझर मंदिर में हुई चोरी के मामले को लेकर बुधवार को कोलता समाज द्वारा बसना थाना पहुंचकर आरोपियों को जल्द पकड़े जाने की बात पर चर्चा की गई है।

बसना थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक ने उप निरीक्षक पर भरोसा जताया है अब देखना होगा नवपदस्थ थाना प्रभारी पुलिस अधीक्षक के भरोसे पर कितना खरे उतर पाते हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें