सरायपाली : नहाने गये युवक की तालाब में डूबने से मौत - CG Sandesh

सरायपाली : नहाने गये युवक की तालाब में डूबने से मौत

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम बालसी में एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 17 सितम्बर की सुबह करीब 11:30 बजे बालसी निवासी धर्मेन्द्र रात्रे पिता फुलचंद रात्रे उम 18 साल मंदिर तालाब में नहाने गया था. नहाते वक्त वह पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गयी.

घटना की सुचना बालसी निवासी नरेन्द्र कुमार ने थाने में दी, जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें