महासमुन्द : युवती ने किया जहर सेवन, इलाज के दौरान मौत
महासमुन्द थाना क्षेत्र के ग्राम बिरकोनी निवासी एक युवती की जहर सेवन करने से मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, किरण साहू पिता ठाकुर राम उम्र 23 साल ने जहर सेवन कर लिया, तबियत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने बताया की घटना 10 सितम्बर की है. पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से असल नंबरी मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें