बसना : सुरंगी नाला के पास 07 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्त... - CG Sandesh

बसना : सुरंगी नाला के पास 07 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार

बसना पुलिस को 17 सितम्बर 2022 को मुखबिर से ग्राम सोनामुंदी मे सूचना मिला कि ग्राम सोनामुंदी सुरंगी नाला के पास मोहपाल कोसरिया नामक व्यक्ति अवैध रूप से हाथ भठ्ठी महुआ शराब बिक्री वास्ते रखा है पुलिस स्टाफ मुखबिर के बताये अनुसार सुरंगी नाला के पास जाकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकडे जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम मोहपाल कोसरिया पिता आनंदराम कोसरिया उम्र 31 साल निवासी बडेडाभा थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी होना बताया. एक 10 लीटर वाली सफेद रंग की प्लास्टिक जरकीन में भरी करीबन 07 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 1400/- रूपये को जप्त किया गया.

आरोपी मोहपाल कोसरिया का उक्त कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का घटित करना सबूत पाये जाने से अपराध विवेचना में लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें