बसना : विश्वकर्मा जंयती मे कार्यक्रम नहीं होने देंगे कहकर लोहे से राड़नुमा पट्टा से मारपीट
बसना थाना अंतर्गत ग्राम मोहका में विश्वकर्मा जंयती मे कार्यक्रम नहीं होने देगे कहकर हाथ मे पहने कडा व लोहे का राडनूमा पट्टा से मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
मोहन लाल कठार ने पुलिस को बताया कि वह इलेक्ट्रीशियन का काम करता है कि 16 सितंबर 2022 के रात्रि करीबन 11.00 बजे गांव में बाबूलाल साहू, मधुमंगल भोई, दुखनाशन बारिक व गांव के अन्य लोगो के साथ विश्वकर्मा पूजा हेतु पंडाल बना रहे थे.
तभी आदर्श मिश्रा आया व अपेरा कार्यक्रम नही करने दूंगा कहकर उन लोगो से वाद विवाद करने लगा जिसे उसके द्वारा क्यो कार्यक्रम नही होगा कहकर बोला गया उस बात पर आदर्श मिश्रा उसे मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्का से व हाथ मे पहने कडा से व लोहे का राडनूमा पट्टा से मारपीट किया व जान से मारने की धमकी दिया मारपीट करने से उसके सिर में चोट आई है उस समय आदर्श मिश्रा की मां जसोवंती मिश्रा भी वहां आ गई व अपने लडके को उकसाते हुए वाद विवाद कर जबरन किसी भी मामले मे फंसा देने की धमकी देने लगी ।
इसी बात को लेकर 17 सितम्बर के करीबन 10.00 बजे गांव मे मीटिंग हो रही थी तब पुन: आदर्श मिश्रा अपने 03 साथियो के साथ आया व पुरानी बातो को लेकर चारों व्यक्ति द्वारा अश्लील गाली गलौच कर मारपीट की धमकी दिये है । आदर्श मिश्रा पूर्व मे भी लडाई झगडा विवाद गांव मे करने का आदि है जिसकी हरकत से हम सभी गांव के लोग भय व दहशत मे है ।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPCअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।