महासमुंद : मेरे बाप को गाली दिया है कहकर हाथ मुक्का से मारपी... - CG Sandesh

महासमुंद : मेरे बाप को गाली दिया है कहकर हाथ मुक्का से मारपीट

महासमुंद थाना अंतर्गत नयापारा मेरे बाप को गाली दिया है कहकर हाथ मुक्का से मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

देवेन्द्र सूर्यवंशी ने पुलिस को बताया कि वह अयोध्या नगर महासमुंद में रहता है । 17 सितम्बर 2022 के रात्रि करीब 08.00 बजे उसके घर के पास करण, यामेश और हर्ष आये उस को आवाज दिये वह घर से बाहर आया तो उस को हर्ष बोला कि करण बुलाया है उसके घर नयापारा चलो कहने से उसको उसके ही स्कूटी में बैठाकर हर्ष, करण के घर नयापारा ले गया वहां उस को करण मिला बोलने लगा कि तू मेरे बाप को गाली दिया है कहते हुए मां बहन की गंदी गंदी गाली देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किये एवं करण के साथी यामेश, हर्ष के साथ अन्य लोगो ने भी उसको गाली गुप्तार करते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किये है और उसको डरा और धमकी दे रहे थे कि तू थाने में रिपोर्ट लिखायेगा तो तुझे जान से मार देगें।

इनके मारपीट से उसके सर में चोट लगकर खून निकला एवं बांया पैर में भी मारे है जिससे दर्द हो रहा है। घटना स्थल से वह अपनी जान बचाकर स्कूटी से भागकर घर आया घटना के संबंध में अपने माता पिता को बताया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें