महासमुंद : पुरानी बात को लेकर हाकी स्टीक, डंडा, राड से की जम... - CG Sandesh

महासमुंद : पुरानी बात को लेकर हाकी स्टीक, डंडा, राड से की जमकर मारपीट

महासमुंद थाना अंतर्गत पिटियाझर धान मंडी पुरानी बात को लेकर हाकी स्टीक, डंडा, राड से की जमकर मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
सावंत साहू ने पुलिस को बताया कि वह सुभाष नगर महासमुंद का निवासी है। कक्षा 12 वीं पढ रहा है कि 17 सितम्बर को रात करीब 08 बजे उसका भाई हेमन्त साहू पिटियाझर धान मंडी महासमुंद गया था मो0सा0 का पेट्रोल खत्म होने से उसे फोन कर बुलाया तो वह पेट्रोल लेकर पिटियाझर धान मंडी गया मो0सा0 में पेट्रोल डालने के बाद भी चालू नही हुआ तो वह और उसका भाई हेमन्त साहू वही पर खड़े थे तो वही पर राहूल और सागर आये पुरानी बात को लेकर गंदी गंदी गाली गुप्तार करते हुए हाकी स्टीक, डंडा, राड से मारपीट चालू कर दिये उनके साथ यश एवं उसके अन्य साथी मिलकर मारपीट किये है सागर उसको कान के नीचे गर्दन पर धारदार औजार से मारा है और उसके भाई को हाकी स्टीक, डंडा और राड से मारे है उसके सिर में चोट लगकर खून बहकर दर्द हो रहा है व पीठ, पेट में डंडे से वार किये है । तब वह और उसका भाई वहां से जान बचाकर भागे, तो वे लोग बोल रहे थे कि इन लोगो को पकड़ो आज इन दोनो को जान से मार देगें कहकर जान से मारने की धमकी दिये। मारपीट से हेमन्त को सिर और पीठ में तथा मुझे बांया कान के पीछे, बांया पैर में चोट आकर दर्द हो रहा है।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें