छत्तीसगढ़: हाथी के कुचलने से दो लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में रविवार को हाथियों के हमले की अलग-अलग घटनाओं में दो बुजुर्गों की मौत हो गई। वन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना प्रेमनगर वन क्षेत्र में हुई, जहां पिछले एक सप्ताह से 12 हाथियों का झुंड घूम रहा है।
हाथियों के हमले से मनबोध गोंड (70) निवासी अभयपुर सूरजपुर तथा रायमति गोंड 70 वर्ष निवासी ग्राम जनार्दनपुर थाना प्रेमनगर सूरजपुर की मौत हो गयी.
अन्य सम्बंधित खबरें