महासमुंद : रेल्वे स्टेशन के पास गांजा बिक्री करने वाले 3 गिर... - CG Sandesh

महासमुंद : रेल्वे स्टेशन के पास गांजा बिक्री करने वाले 3 गिरफ्तार.

महासमुन्द कोतवाली पुलिस ने 17 सितम्बर को मुखबीर की सुचना पर रेल्वे स्टेशन के पास उडीसा की ओर से अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु लाने वाले तीन व्यक्ति को पकड़ा है जिनके पास से करीब 8 किलो गांजा जप्त किया गया है.

पुलिस ने बताया कि मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के तीन व्यक्ति को रेल्वे स्टेशन महासमुन्द के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया. जिसमे प्यारे लाल ढीमर पिता नोमनाथ ढीमर उम्र 40 वर्ष, अशोक यादव पिता दीगबल यादव उम्र 32 वर्ष, घनश्याम ध्रुव पिता थानसिंग ध्रुव उम्र 28 वर्ष निवासी नयापारा वार्ड न0 8 महासमुन्द की तलाशी ली गई. जिनके पास से प्लास्टिक थैला एवं एक पीले रंग के प्लास्टिक थैला मे अवैध मादक पदार्थ जैसे गांजा भरी हुई एवं नगदी रकम, एक जियो कंपनी का किपेड मोबाईल, धारा 50 NDPS Act की एक प्रति नोटिस मुड़ी हुई जामा तलाशी में बरामद हुई.

पुलिस ने बताया कि आरोपियों से कुल 8 किलोग्राम कीमती 1,60,000 रूपये का गांजा 01 नग जियो कम्पनी का मोबाईल कीमती 1000 रूपये, नगदी रकम 120 रूपये कुल जुमला कीमती 161120 रूपये को जप्त कर धारा 20(ख) NDPS Act का अपराध घटित होना पाये जाने पर कार्यवाही कर विवेचना में लिया गया तथा आरोपियो को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें