महासमुंद : बेलसोण्डा से 20 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार.
महासमुंद पुलिस ने 17 सितम्बर को मुखबीर की सुचना पर ग्राम बेलसोण्डा से एक आरोपी के यहाँ 20 लीटर महुआ शराब जप्त कर आरोपी के विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है.
पुलिस ने बताया कि शराब रेड कार्यवाही के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति अपने घर के पीछे ग्राम बेलसोण्डा में बिक्री हेतु अवैध रूप से शराब रखा है, जिसपर पुलिस ने ग्राम बेलसोण्डा में एक आरोपी के घर के पीछे दबिश देकरव्यक्ति को पकड़ा. जो अवैध रूप से शराब रखना बताया.
पुलिस ने आरोपी का नाम टेकराम धीवर पिता बिरझु राम धीवर उम्र 32 वर्ष सा0 बेलसोण्डा का रहने वाला बताया है जो एक नीला रंग के प्लास्टिक ड्रम में 20 लीटर देशी महुआ शराब रखा था.
पुलिस ने बताया कि आरोपी टेकराम धीवर के कब्जे से एक नीला रंग के प्लास्टिक ड्रम 30 लीटर वाली मे 20 लीटर देशी महुआ शराब भरी हुई किमती 2000 रूपये को जप्त अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायालय ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा है.