तुमगांव : दोस्तों के साथ बैठकर बातचीत कर रहे व्यक्ति की लाठी... - CG Sandesh

तुमगांव : दोस्तों के साथ बैठकर बातचीत कर रहे व्यक्ति की लाठी, डंडा और राड से मारपीट

तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम कुकराडीह में 17 सितम्बर को रात करीब 10.00 बजे बाजार चौक कुकराडीह में अपने दोस्तों के साथ बैठकर बातचीत कर रहे एक व्यक्ति की कुछ लोगों ने लाठी ,डंडा ,राड से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी, जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

माखन साहू  ने पुलिस को बताया कि 17 सितम्बर 2022 के रात्रि करीबन 10.00 बजे वह गांव के बाजार चौक के पास बैठकर बातचीत कर रहा था, उसी समय ग्राम बिरकोनी के मोनू यादव , मनीष यादव , किशन यादव, राजा , मिथलेश एवं उनके अन्य साथी एक राय होकर उसे गंदी गंदी मां बहन की गाली गुप्तार कर हाथ में रखे लाठी ,डंडा ,राड से मारपीट करने लगे.

इसके बाद मारपीट की आवाज को सुनकर जब गांववाले आने लगे तो आरोपी उनको देखकर साले गांववाले तुम लोगों को देख लेगें कहकर जान से मारने धमकी देते हुए भाग गये.

प्रार्थी ने बताया कि मारपीट करने से उसे दाहिने हाथ के कंधा व उमेश कुमार साहू के सिर में चोटें आई है. मामले की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध 147,148,294,323,506 भादवि का अपराध घटित होने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें