तुमगांव : गाली देने से मना करने पर की पिटाई, मामला दर्ज
तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम उलटपारा कोडारबांध में गाली देने से मना करने पर एक व्यक्ति और उसके माँ के साथ मारपीट की गई, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.
गणेश साहू ने पुलिस को बताया कि 16 सितम्बर 2022 को वह रात्रि खाना खाकर घर के बाहर करीबन 07.30 बजे टहल रहा था, तभी उसके घर के सामने गांव का मनीष चक्रधारी गंदी गंदी गाली गलौच कर रहा था जिसे उसके द्वारा मना करने पर, तू कौन होता मुझे गाली देने से मना करने वाला कहकर मां बहन गंदी गंदी गाली गुप्तार कर आरोप ने अपने हांथ में रखे डण्डा से प्रार्थी के सिर में मारा जिसे देखकर प्रार्थी की मां दुखीन बाई व मेरी बहन ललिता छुडाने के लिये आये तो उन्हें भी गंदी गंदी गुप्तार किया तथा प्रार्थी की मां को उसी डण्डा से मारा.
बताया गया कि मारपीट से प्रार्थी तथा उसके मां के दांया आंख के नीचे में चोंटे आई है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.