महासमुंद : कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग स... - CG Sandesh

महासमुंद : कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक

अधिनियम प्रावधानों के तहत दर्ज लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण पर बल

महासमुंद : कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आज अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) की जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक हुई। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विभिन्न प्रावधानों के तहत लाभों और पूर्व वर्षों में दर्ज प्रकरणों के निराकरण, स्वीकृति राहत राशि की भी समीक्षा की गई।

उन्होंने नियम, अधिनियम के प्रावधानों के तहत दर्ज पुलिस के पास लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण करने कहा। कलेक्टर ने बैठक में अधिनियम के विभिन्न उपबंधों के क्रियान्वयन, पीड़ित व्यक्तियों की दी गई राहत, पीड़ित व्यक्तियों को दी जाने वाली पुनर्वास सुविधा, अधिनियम के उपबंधों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को इन प्रकरणों पर त्वरित कार्य करने को कहा। इस अवसर पर बैठक में आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त एल.आर. कुर्रे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.आर. बंजारे सहित अन्य अधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें