सरायपाली : नए मतदाता का पंजीयन व आधार लिंक हेतु बलौदा कॉलेज में हुआ विशेष शिविर
आज दिनांक 19.9.22को डॉ भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय बालोदा में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सरायपाली जिला महासमुंद के निर्देशन में फोटो युक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण अहर्ता तिथि 1 जनवरी 2023 हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य प्रशिक्षक शैलेन्द्र कुमार नायक व्याख्याता शा उ मा वि केना ने नए मतदाताओं को वोटर आई डी कार्ड बनवाने के लिए नवीन पंजीयन, एपिक कार्डधारी मतदाताओं के आधार संख्या को फॉर्म 6 बी में सीडिंग करवाने, फार्म 7 में मृत या प्रवासित मतदाता का नाम निरस्तीकरण, फार्म 8 समस्त प्रकार के सुधार कार्य एवं दिव्यांग जन मतदाता की जानकारी प्रविष्टि की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई।
इस अवसर पर कुल 68 छात्रों ने ऑफ लाइन नए मतदाता के रूप में फॉर्म 6 भरे तथा अन्य मतदाताओं को ऑनलाइन फॉर्म भरने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही छात्रों को बी एल ओ के माध्यम से अपने अपने परिवार जनों का भी आधार लिंक मतदाता कार्ड से लिंक करने को कहा गया। इस अवसर पर प्राचार्य अनिता पटेल, सहायक प्राध्यापक गण कमला बाई दीवान,किरण कुमारी,गजानंद नायक , रमेश पटेल, अंजेला लकड़ा अतिथि व्याख्याता रितेश देवता, माधुरी प्रधान, ऋतुराज भोई, वासुदेव राणा तथा छात्र छात्राएं उपस्थित थे।