बसना : संपत अग्रवाल की बीजेपी में होगी वापसी. - CG Sandesh

बसना : संपत अग्रवाल की बीजेपी में होगी वापसी.

नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक संपत अग्रवाल की आज बीजेपी में घर वापसी हो रही है. प्रदेश के बीजेपी कार्यालय में आज भाजपा के पूर्व नेता संपत अग्रवाल सहित कई नेताओं की वापसी हो रही है. इसके पूर्व यह वापसी का कार्यक्रम बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जे.पी. नड्डा के आगमन पर होने वाला था, लेकिन कार्यक्रम की व्यस्तता के चलते यह टाल दिया गया था.

आपको बता दें कि विगत विधानसभा चुनाव में संपत अग्रवाल को बीजेपी से टिकट नही मिलने पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उन्होंने चुनाव लड़ते हुए 50 हजार से भी अधिक मत हासिल किये थे, और बीजेपी के प्रत्याशी डी.सी. पटेल को हार का सामना करते हुए करीब 35 हजार मत हासिल कर पाए थे.

इसके बाद संपत अग्रवाल को बीजेपी ने निष्कासित कर दिया था, हालाकि पार्टी के बाहर होने के बावजूद संपत अग्रवाल लागातार पार्टी में वापसी को लेकर प्रयास करते रहे. साथ ही बीजेपी के कई नेताओं से लगातार संपर्क भी करते रहे.

संपत अग्रवाल की बीजेपी में वापसी के बाद बसना विधानसभा में आगामी चुनावी समीकरण कांग्रेस को मुश्किल में डाल सकता है. वहीं कांग्रेस पार्टी के कुछ नेता जो अभी नीलांचल की सदस्यता ग्रहण किये थे शायद उन्हें भी जल्द बीजेपी में शामिल किया जायेगा.


अन्य सम्बंधित खबरें