बसना : स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों, अधिकारी कर्मचारियों सहित स्कूली विद्यार्थियों ने पौधरोपण कर की साफ़-सफाई
बसना विकासखंड के गढ़फुलझर में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत
रामचंडी मंदिर परिसर में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी कर्मचारियों सहित स्कूली विद्यार्थियों ने पौधरोपण कर साफ सुथरा रखने के हाथों में झाडू थामी। स्वच्छता पखवाडा 16 सितंबर से 02 अक्टूबर तक चलेगा. विद्यार्थियों ने गांव की सड़कों में रैली निकालकर अपने आसपास को स्वच्छ रखने के साथ ही स्वच्छता संबंधित बैनर, पोस्टर के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कर आम लोगों का जागरूक भी किया।
जनपद सीईओ एमआर यदु के नेतृत्व में जिला पंचायत सदस्य वृन्दावती सोमनाथ पांडे, जनपद सभापति देवकुमारी फुलचंद पटेल, सरपंच सुशीला मलिक, सुवर्धन प्रधान, उद्यानिकी अधिकारी उपेन्द्र नाग, मनरेगा पीओ प्रेमचंद बंजारे प्राचार्य अलीम खान सहित अधिकारी कर्मचारियों सहित फुलझर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने रामचंडी मंदिर परिसर में फलदार एवं छायादार पौधे का रोपण कर परिसर की साफ सफाई की इस दौरान सीईओ एमआर यदु ने सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए शपथ एवं संकल्प दिलाते हुए कहा कि हमारे समाज की देखभाल के लिए शासन प्रशासन जिम्मेदार है। लेकिन लोगों को यह भी समझना चाहिए कि समाज और पर्यावरण के प्रति उनकी भी कुछ जिम्मेदारी है।
समाज में रहना पर्यावरण का हिस्सा बनकर जिस वातावरण में हम सांस ले रहे है। उसमें योगदान करने की हमारी भी नैतिक जिम्मेदारी है। हमें यह जानना चाहिए कि स्वच्छता को आध्यात्मिक विकास और पवित्रता का प्रतीक भी माना जाता है। अपने आसपास और खुद को साफ सुथरा रखना एक अच्छी आदत है। संक्षेप में स्वच्छता प्रत्येक नागरिक की मौलिक जिम्मेदारी है। शासन प्रशासन को कितना भी दोष दें अंत में हम ही है। हम भारत के लोग है जो भुगतेंगे। तो आइए संकल्प लें कि कहीं भी गंदगी न करें क्योंकि व्यवहार में बदलाव हमेशा परिणाम देता है।
विकासखंड उद्यानिकी अधिकारी उपेन्द्र नाग ने स्वच्छता अपनाओ, समाज में खुशियां लाओ एवं सफाई से जिसने नाता तोडा, खुले रूप से उसने बीमारी से नाता जोड़ा का संदेश दिया। प्राचार्य अलीम खान ने ने कहा कि स्वच्छता ही हमारे जीवन का पहला मूल मंत्र होना चाहिए। वृन्दावती सोमनाथ पांडे में भी विद्यार्थियों एवं लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान वन विभाग से विरेन्द्र पाठक, रूपसिंह सिदार, कैलाश साव, नारायण बरिहा, मनोहर बंजारा, मेघनाथ पटेल, ताजेश साहू, कमल सिदार, मोहन दीप, राजेश भारती, अम्बिका साव, रेणुका साव, संदीप कुमार, पूर्णिमा ठाकुर, सरोज दीपक, खिरोद चौहान, खेलकुमार साव सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।