बसना : 20 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार - CG Sandesh

बसना : 20 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार

बसना पुलिस ने पर्रापाट से 20 लीटर महुआ शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली विकास पाटले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बसना उप निरीक्षक विनोद नेताम द्वारा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ, शराब बिक्री पर लगातार कार्यवाही की जा रही है.

20 सितम्बर को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम टेमरी चौक NH-53 के पास अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री वास्ते रखे हैं. सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी जितेंद बाग पिता संतराम बाग उम्र 20 साल निवासी पर्रापाट थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 को अवैध हाथ भठ्ठी निर्मित महुआ शराब के साथ पकडा गया, जिसके कब्जे से एक सफेद बोरी के अंदर 4 झिल्ली में भरे 5, 5 लीटर कुल 20 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 4000/- रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूध्द अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर रिमाण्ड पर भेजा गया ।

संपूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी उप निरीक्षक विनोद नेताम, प्र0 आर0 मानसिंग साहू, आरक्षक दिनेश टंडन, मोहित काठले द्वारा की गई ।


अन्य सम्बंधित खबरें