शराबी पत्नी ने शराब पीने की जिद ,पति ने किया मना ... नहीं मानी तो कर दी हत्या
कोरिया। पति का शराब पीना तो आम बात है लेकिन यदि पत्नी भी शराब की आदी हो जाए तो भला इस परिवार को कौन संभालेगा और इसका असर बच्चों पर क्या पड़ेगा, इतना ही नही यह परिवार कैसे खुशहाल रहेगा यह सोचा भी नहीं जा सकता।
दरअसल यह बात हम इसलिए कह रहे हैं क्यों कि एक शराबी पत्नी ने शराब पीने से मना करने पर अपने पति के साथ गाली गलौच करने लगी तभी गुस्साए पति ने पत्नी की डंडे से पीट पीट कर हत्या कर दी।
दरअसल, 15 सितंबर को आरोपी लालमन अपनी पत्नी के साथ जंगल से खुखडी उठा कर लाया था, जिसे पत्नी जुट्टी बनाकर बाहर बेचकर और फिर शराब पीकर लडखडाते हुए शाम को घर आई और दरवाजे के पास गिर गई।
जिसे आरोपी घर अन्दर उठाकर ले गया।16 सितंबर को मृतिका सुबह उठकर घर से बाहर निकली और फिर करीब 7 बजे शराब पीकर घर वापस आई और पति को शराब पीने जाने लिए जिद करने लगी।
इस दौरान आरोपी के मना करने पर मृतिका द्वारा आरोपी लालमन सारथी को अश्लील गाली गलौज करने लगी। तभी आरोपी लालमन सारथी ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी सुनिता सारथी को बांस के डंडा लाठी से पीट-पीट कर हत्या कर दी और वहां से चला गया।