महासमुन्द : शेयर बाजार मे पैसा लगाना है मायके से पैसा लाओ कह... - CG Sandesh

महासमुन्द : शेयर बाजार मे पैसा लगाना है मायके से पैसा लाओ कहकर पत्नी की जमकर पिटाई

महासमुन्द थाना अंतर्गत वार्ड न0 03 ईमलीभाठा शेयर बाजार मे पैसा लगाना है मायके से पैसा लाओ कहकर पत्नी की जमकर पिटाई की है, जिसका मामला सामने आया है.
सेवती साहू पुलिस को बतायी कि वह महासमुन्द हाल कुम्हार पारा महासमुन्द का निवासी है। उसका विवाह ईमलीभाठा निवासी भूषण साहू के साथ रीति रिवाज से सन् 2002 में हुई थी, उसके तीन बच्ची है। शादी के कुछ दिन के बाद से ही उसके पति उसे घरेलू छोटी छोटी बात एवं उसके चरित्र पर संदेह कर लडाई झगडा मारपीट गाली गलौच करते है और उसके बच्चियो को भी मारपीट करते है। कि 03 सितंबर 22 को सुबह लगभग 09.30 से 10.00 बजे के बीच में उसके पति भूषण साहू शेयर बाजार मे पैसा लगाना है कहकर मायके से पैसा मांगकर लाने के लिये बोला तो वह मना किया जिससे उसके पति भूषण साहू ने उसे बच्चो के सामने मे ही गाली गुप्तार किया। वह चुप रही।

05 सितम्बर 22 को सुबह 09.00 बजे पुन: शेयर बाजार मे पैसा लगाना है तुम अपने मायके से पैसा मांगकर लाओ कहने पर वह नही लाउगी बोली तो उसके पति भूषण साहू ने उसे मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का एवं राड से मारपिट किया। मारपीट से बाया हाथ, पैर एवं पृष्ठ भाग पर चोटे आयी थी। जिसकी रिपोर्ट लिखाने के लिये वह आ थी, जहा पर उसका डांक्टरी मुलाहिला कराया गया था, उस दिन वह FIR नही करायी घर चली गयी थी। मारपीट से उसे बहुत चोट लगने से ईलाज करावाई। मारपीट लडाई झगडा को उसकी बच्ची मासुम साहू, लीना साहू देखी सुनी है। घटना के बारे मे उसकी मां केजबती साहू, भाई वेदलाल साहू, मोती लाल साहू को बतायी है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें