सरायपाली : कलेण्डा (तोरे) में सम्मान सह विदाई समारोह का हुआ ... - CG Sandesh

सरायपाली : कलेण्डा (तोरे) में सम्मान सह विदाई समारोह का हुआ आयोजन

शासकीय उ मा वि कलेण्डा (तोरे) में सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय में कार्यरत पूर्व व्याख्याता (अंग्रेजी) गजानंद नायक को विदाई सह सम्मान दी गई।कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चलचित्र पर पूजा अर्चन कर की गई तथा छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना गीत प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि सहित सभी मंचस्थ शिक्षकों व अतिथिओं का स्वागत किया गया तथा स्वागत नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। सभी कक्षा के छात्र छात्रों द्वारा मनमोहक नृत्य सह नायक सर के साथ बिताये हुए दिनों को याद किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकों के साथ पूर्व माध्यमिक शाला के शिक्षक ललित साहू व अन्य एवं प्राथमिक शाला के शिक्षक राजेन्द्र पटेल, शाला विकास समिति के अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत के सरपंच मिनकेतन पटेल, समिति के पूर्व अध्यक्ष लोकनाथ चौधरी एवम सभी छात्र छात्राएं मौजूद रहें। उक्त अवसर पर गजानंद नायक द्वारा संस्था को लेक्चर स्टैंड स्मृति चिन्ह स्वरूप भेंट कर अपने उदबोधन में अपनी स्मृतियों को साझा करते हुए अच्छे व बुरे लम्हो को याद किया और विद्यार्थियों में जीवन मूल्यों के विकास के महत्व को बतलाते हुए सतत प्रयास करने के लिए प्रेरित किया तथा कोविड काल के दौरान अपने दिवंगत सहकर्मी लक्ष्मी प्रसाद नायक को श्रद्दांजलि अर्पित की।

गौरतलब है कि गजानंद नायक का चयन छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के द्वारा सहायक प्राध्यापक के पद पर शासकीय महाविद्यालय बलौदा में हुआ है, जिसके लिए उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कलेण्डा के प्राचार्य शिवचरण चौधरी, ललित साहू ,राजेन्द्र पटेल एवं सभी कक्षा के छात्र छात्राओं ने गजानंद नायक को सप्रेम भेंट देकर उनके सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक एस.ए. फिरोज द्वारा किया गया।तथा इस अवसर पर नायक की धर्म पत्नी लक्ष्मी नायक ,शिक्षकगण नेहरू लाल भोई,परमेश्वर प्रधान,पदुमलाल धृतलहरे,आनंद साहू, चूड़ामणि पटेल, अरूप प्रधान, मनोज पटेल,जितेंद्र विशाल,राजेश प्रधान, प्रवीर प्रधान,मीना साहू,बसंत पटेल, राजेश भोई, सत्येंद्र साहू , प्रायमरी,मिडिल और हायर सेकेंडरी के बच्चे तथा ग्रामीण जन उपस्थित थे।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें