यादव समाज लिमदरहा परिक्षेत्र के अध्यक्ष बने कुंजराम यादव
आज लिमदरहा परिक्षेत्र के बैठक में यादव समाज का बैठक आहूत किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से यादव समाज लिमदरहा परिक्षेत्र का कुंजराम यादव को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया, सचिव हेंगल यादव, कोषाध्यक्ष घासीराम को निर्वाचित होने पर यादव समाज के प्रबुद्ध जनों ने हर्ष व्यक्त किया है, और आशा व्यक्त के नेतृत्व में समाज को नई दिशा मिलेगा ।
इस बैठक में यादव समाज के प्रमुख रूप से परिक्षेत्र के सदस्य उग्रसेन यादव , पृथ्वी लाल,सरजु लाल,हिरा लाल, राधे, चैतराम, जयलाल, ब्रिज लाल , चन्द्र मणी सहदेव,हसराम,सेवक राम यादव अन्दंनराम भारी संख्या में उपस्थित रहे।
नव नियुक्ति अध्यक्ष कुंजराम यादव ने अपने संबोधन में समाज के सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप लोगों ने मुझे जो जिम्मा दिया है उस पर खरा उतरने का पूरा कोशिश करूंगा और समाज को आगे ले जाने हेतु पूरा प्रयास करूंगा।