सरायपाली : शादी का झांसा देकर भगा ले जाकर किया दुष्कर्म, आरो... - CG Sandesh

सरायपाली : शादी का झांसा देकर भगा ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी को घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा

सरायपाली पुलिस ने नाबालिग युवती को भगा ले जाकर दुष्कर्म करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है. थाना सरायपाली में 24 नवम्बर 2021 को प्रार्थी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था की उसकी नाबालिक पुत्री को अज्ञात आरोपी द्वारा बहला फुसलाकर कर भगा ले गया है. अपराधी के विरुद्ध थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 441/21 धारा 363 भा.द.वि.कायम कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थीं.

इसी दौरान थाना सरायपाली प्रभारी सिद्धेश्वर प्रताप सिंह द्वारा 20 सितम्बर को जरिये ग्राम कोटवार से सुचना पाकर हमराह स्टाफ रवाना होकर ग्राम भिखापाली रवाना हुए जहा पहुंचकर आरोपी के घर को चारो तरफ से घेराबंदी कर आरोपी के कब्जे से पीड़िता को बरामद किया गया. 

आरोपी से उसका नाम पता पुछने पर अपना नाम अजय चौहान पिता राजकुमार चौहान उम्र 19 वर्ष साकिन बिजातीपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद का रहने वाला बताया आरोपी अजय चौहान से कड़ाई से पूछताछ करने पर अपराध करना कुबूल किया अपहृता का कथन लेने पर आरोपी द्वारा शादी का प्रलोभन देकर भगाकर ले जाने व कई बार संभोग करना बताए जाने पर आरोपी के खिलाफ़ धारा 366,376,(2)( ढ) आईपीसी4, 6 पॉस्को एक्ट जोड़ी गई. आरोपी को गिरफ़्तार कर रिमांड पर भेजा गया संपूर्ण कार्यवाही में महिला प्रधान आरक्षक हिमाद्री देवता , आरक्षक योगेन्द्र दुबे महिला आरक्षक चंद्रकला वर्मा व समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें