सरायपाली : बाइक से अवैध शराब परिवहन करते 2 युवक गिरफ्तार  - CG Sandesh

सरायपाली : बाइक से अवैध शराब परिवहन करते 2 युवक गिरफ्तार

सरायपाली के थाना प्रभारी सिद्धेश्वर प्रताप सिंह को 20 सितम्बर को मुखबिर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल में अवैध रूप से शराब लेकर ग्राम बिरकोल से सरायपाली की ओर आने वाले है की सूचना पर सूचना तस्दीकी हेतु हमराह स्टाफ को लेकर गांव सारंगढ़ रोड अपना ढाबा के पास ग्राम बोदा में घेराबंदी किया कुछ देर बाद एक मोटरसाइकिल आते दिखा जिसे रोककर पूछताछ करने पर मोटर साइकल चालक ने अपना नाम छबीलाल बरिहा पिता गणित कुमार बरिहा उम्र 23 वर्ष जाति बिंझवार साकिन बिरकोल थाना सरायपाली जिला महासमुंद व पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम शिवदत्त बरिहा पिता लोकनाथ बरिहा उम्र 23 वर्ष साकिन बिरकोल थाना सरायपाली जिला महासमुंद का होना बताया जिससे अवैध शराब रखे जाने के संबंध में पुछताछ करने पर बीच में रखे प्लास्टिक झोला में महुआ शराब होना बताया जिनके संयुक्त कब्जे से एक प्लास्टिक थैला में भरा 15 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब, एवम एक मोटरसाइकिल सीडी डिलक्स क्रमांक CG 04 LE 6932 कीमती लगभग ₹35000 को जप्त कर आरोपी का कृत्य 34(2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 385/2022 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा जाना है संपूर्ण कार्यवाही में प्रधान आरक्षक सुखलाल भोई आरक्षक , विपिन सिदार, मोहन साहू व समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें