महासमुंद : खातों के डिजिटाइजेशन के क्षेत्र में और तेज़ी से काम करें और प्रगति लाए - क्षीरसागर
कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर की अध्यक्षता में आज यहाँ कलेक्ट्रेट के सभागार मैं जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति की बैठक हुई। कलेक्टर बीते त्रैमासिक के सभी बैंकों द्वारा किए गए कार्य की समीक्षा की। उन्होंने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को जमा एवं अग्रिम दोनों विभागों में अपने कार्य की उत्पादकता बढ़ाने हेतु निर्देशित किया। सभी बैंकों से शीघ्रातिशीघ्र प्राथमिकी एवं रोजगारपरक सरकारी योजनाओं के क्षेत्रों में अग्रिम के लंबित प्रकरणों का निपटान त्वरित रूप से करने को कहा।
कलेक्टर क्षीरसागर ने जिला सहकारी बैंक से खातों के डिजिटाइजेशन के क्षेत्र में और तेज़ी से काम और प्रगति लाने को कहा। साथ ही जिले के कई दूर दराज वाले इलाकों में बैंकों की शाखाओं को खोलने के प्रस्ताव को समिति ने अपनी मंजूरी दी। कलेक्टर उत्कृष्ठ और अच्छा कार्य करने बैंक एवं शासकीय अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने जिले के विभिन्न विकासखंडों में बैंकों द्वारा किसानों को फसल बीमा की राशि नहीं वितरित करने की शिकायतों का तेजी से निराकरण करने को कहा।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस. आलोक ने बैंकों को स्व सहायता समूह के खाता खोलने एवं ऋण प्रकरणों के निपटान में तेजी लाने को कहा। मीटिंग में गजेंद्र साहू एजीएम, भारतीय रिजर्व बैंक, अनुराग श्रीवास्तव महासमुंद जिला अग्रणी प्रबंधक, संजीव प्रकाश डायरेक्टर बडौदा आरसेटी, सभी बैंकों एवं शासकीय विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक लक्ष्मी कांत पाणिग्रही द्वारा दिया गया।