पटेवा : स्कूल के पास 3 अज्ञात व्यक्तियों ने की नाबालिग युवती... - CG Sandesh

पटेवा : स्कूल के पास 3 अज्ञात व्यक्तियों ने की नाबालिग युवती की पिटाई, FIR दर्ज

पटेवा थाना क्षेत्र से स्कूल में 3 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा नाबालिग युवती के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. युवती ने 20 सितम्बर को इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है.

युवती ने अपनी शिकायत में बताया है की 19 सितम्बर की सुबह करीब 10 बजे स्कूल के बाथरूम के पास उसे 3 व्यक्तियों ने हाथ मुक्का से मारपीट कर चोंट पहुंचाया और जान से मारने की धमकी भी दी.

मामले शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों अज्ञात आरोपीयों के खिलाफ भादवि की धारा 323, 506, 34 के तहत अपराध कायम कर कार्यवाही विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें