बसना : 26 सितंबर को डॉ. एन. के. अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर प... - CG Sandesh

बसना : 26 सितंबर को डॉ. एन. के. अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, बेटी बचाव - बेटी पढ़ाओ के प्रदेश सदस्य एवं अग्रवाल नर्सिंग होम के चेयरमैन डॉ. एन. के. अग्रवाल जी का 26 सितंबर 2022 को 70वें जन्मदिन के अवसर पर अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में निःशुल्क विशाल स्वास्थय शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इस दिन सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक विशेषज्ञ चिकित्सकों डायरेक्टर डॉ. रीता अग्रवाल, रुट कनाल एवं इम्प्लांट विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक अग्रवाल, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित अग्रवाल, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. भारती अग्रवाल, डेंटल एवं कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. खुशबू अग्रवाल, जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. जे. पी. वर्मन, फैक्चर, हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. ओम बघेले, मेडिसिन एवं इंटेसिविस्ट डॉ. स्वीटी कटरे, निश्चेतना दर्द निवारण और क्रिटिकल केयर डॉ. नितेश नागभिरे द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा।

इसके साथ ही नार्मल डिलीवरी पूरी तरह निःशुल्क रहेगा, एवं सभी जांच पर 50 प्रतिशत तक की छूट मरीजों को मिलेगी।

डॉ. एन. के. अग्रवाल विगत 45 वर्षों से लगातार अंचल के लोगों को अपनी स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं। जिनके जन्मदिवस के अवसर पर यह निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।




अन्य सम्बंधित खबरें