पिथौरा : खेत से काम करके वापस आते समय करंट की चपेट में आयी म... - CG Sandesh

पिथौरा : खेत से काम करके वापस आते समय करंट की चपेट में आयी महिला, मौत

पिथौरा थाना क्षेत्र के एक महिला की खेत से वापस आते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 सितम्बर की सुबह करीब 8 बजे छिबर्रा निवासी राजकुमारी पटेल पिता हेमलाल पटेल उम्र 40 साल अपने खेत से काम करके छिबर्रा-कोचर्रा मार्ग से घर आ रही थी. तभी खेत में लगे बोर मशीन के करंट की चपेट आने से महिला की मौत हो गयी.

घटना की सुचना महिला के पति हेमलाल पटेल ने थाने में दी, जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें