जल नहीं है तो हमारा आने वाला कल नहीं है - श्वेता मनोज अग्रवा... - CG Sandesh

जल नहीं है तो हमारा आने वाला कल नहीं है - श्वेता मनोज अग्रवाल

बसना विधानसभा के बसना मंडल के ग्राम बंसुला में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के निर्देश एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कौशल्या बंसल के मार्गदर्शन में बसना मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष श्वेता अग्रवाल नेतृत्व में बंसुला में जल की महत्वता एवं जल संरक्षण के बारे में लोगों को अवगत कराते हुए जागरूक किया। इस दौरान महिला मोर्चा के सदस्यों ने जल ही जीवन का नारा लगाते भाजपा जिंदाबाद नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाये। इस दौरान बसना मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष श्वेता मनोज अग्रवाल ने कहा कि जल नहीं है तो हमारा आने वाला कल नहीं है। इसलिए हम सभी को पानी के मूल्य को समझना होगा। पानी के बिना सब कुछ शून्य है। पानी अमृत है पानी जीव मात्र एवं वनस्पति को जीवन देता है। हम सभी को पानी का अपव्यय रोकने एवं जल संरक्षण की दिशा में काम करने की महती आवश्यकता है। बरसात के पानी को हम ज्यादा से ज्यादा भूमि के अंदर डालें इस हेतु घरों में सिस्टम बनाएं, ताकि भावी पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित रहे।इस दौरान महामंत्री गिरजा नंद, धनमोती पटेल सहित बड़ी संख्या भाजपा महिला मोर्चा के सदस्यों साथ ग्रामीण महिलाओं की उपस्थिति रही।


अन्य सम्बंधित खबरें