भाजपा मंडल बसना में गंगाजल के सम्मान में भाजपा मैदान में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई.
भारतीय जनता पार्टी मंडल बसना द्वारा आज जिला अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी के निर्देशानुसार एवं मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल के दिशा निर्देश पर 24 सितम्बर 2022 को भाजपा जिला महासमुंद में होने वाले कार्यक्रम गंगाजल के सम्मान में भाजपा मैदान में के लिए एक बैठक आहूत की गई। जिसमें गंगाजल को लेकर कसम खाने वाली कांग्रेस सरकार अपने ही किए गए वादे से मुकर रही है शराबबंदी, बेरोजगारों को भत्ता, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन आदि विषयों पर सरकार को याद दिलाने के लिए भाजपा मंडल बसना में कल गंगाजल के सम्मान में भाजपा मैदान में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई.
भाजपा मंडल बसना से कल बहुत अधिक संख्या में गंगा के सम्मान में भाजपा मैदान में के कार्यक्रम के तहत भाजपा के कार्यकर्ता महासमुंद जाएंगे इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल एवं रमेश अग्रवाल, डॉ एन के अग्रवाल ,अभिमन्यु जायसवाल, मनोज अग्रवाल, डॉ अखिलेश भोई, ओम प्रकाश चौधरी, परदेशी पटेल, राधेश्याम साहू, बद्री प्रसाद पटेल, मुजम्मिल कादरी, संजय अग्रवाल, जन्म जय साव, डोलामणि सिदार, फिरोज खान, सलीम शहजादा, नंद किशन साव, अरुण स्वर्णकार, प्रदीप ठाकुर, एवं भाजपा के ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित हुए।