एसडीएम ने दो उचित मूल्य की दुकान को अनियमितता पाए जाने पर कि... - CG Sandesh

एसडीएम ने दो उचित मूल्य की दुकान को अनियमितता पाए जाने पर किया गया निलंबित

एसडीएम उसूर मनोज कुमार बंजारे के निर्देशानुसार पंकज पोर्ते खाद्य निरीक्षक उसूर के द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान बामनपुर एवं दम्पाया जांच किया गया। जांच के दौरान दोनों उचित मूल्य की दुकानांे में अनियमितता पाई गयी। इनके द्वारा माह अगस्त 2022 के राशन वितरण की राशि डी.डी. निर्धारित समय तक जमा नहीं किया गया। जिसके पश्चात एसडीएम उसूर के द्वारा उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। 

नियत समयावधि में जवाब प्रस्तुत नहीं करने के कारण एसडीएम उसूर के द्वारा दोनों उचित मूल्य की दुकान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर आगामी आदेश पर्यन्त नजदीकी उचित मूल्य की दुकान में संलग्न किया गया है। शासकीय उचित मूल्य दुकान दम्पाया को उचित मूल्य दुकान चेरपल्ली एवं शासकीय उचित मूल्य दुकान वामनपुर को ग्राम पंचायत गोटाईगुड़ा में आगामी आदेश पर्यन्त तक अस्थाई रूप से संलग्न किया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें