बसना : गाड़ा समाज परिक्षेत्र सिंघनपुर के अध्यक्ष निर्मल बाघ, उपाध्यक्ष मोतीराम मुखर्जी बने
बसना विकासखंड के परिक्षेत्र क्रमांक 01 सिंघनपुर मुख्यालय भूकेल के छत्तीसगढ़ गाड़ा समाज के पदाधिकारियों का चुनाव भूकेल के सांस्कृतिक भवन में संपन्न हुआ। प्रांत अध्यक्ष किस्मतलाल नंद के निर्देशन में जिला अध्यक्ष केआर मुखर्जी मार्गदर्शन में परिक्षेत्र का निर्वाचन किया गया। परिक्षेत्र क्रमांक 01 सिंघनपुर मुख्यालय भूकेल के अंतर्गत 18 गांव आते है जिसके सदस्यों ने सर्वसहमति से संरक्षक राधेराम नंद गिधापाली को बनाया गया। अध्यक्ष पद हेतु निर्मल बाघ खोरापाली उपाध्यक्ष मोतीराम मुखर्जी गुढ़ियारी सचिव मायाराम मुखर्जी सिंघनपुर कोषाध्यक्ष बलराम चौहान खरोरा सह सचिव उत्तरकुमार चौहान बैगनडीह को निर्वाचित घोषित किया गया। जल्द ही शीघ्र शेष गांव से सक्रिय व्यक्तियों को सदस्य में सम्मिलित करने की बात कही गई।सभी नव निर्वाचित परिक्षेत्र के पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए समाज के विकास में निरंतर कार्य करने को कहा। नव नियुक्त निर्मल बाघ ने समाज के सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप लोगों ने मुझे जो जिम्मा दिया है। उस पर खरा उतरने का पुरा कोशिश करूंगा। उपाध्यक्ष मोतीलाल मुखर्जी ने कहा कि समाज को आगे ले जाने हेतु पूरा प्रयास करूंगा। प्रबुद्ध जनों एवं समाजजनों ने नये पदाधिकारियों के निर्वाचित होने पर हर्ष व्यक्त किया। और आशा व्यक्त किया है कि युवा और अनुभवी व्यक्ति के नेतृत्व में समाज को नई दिशा मिलेगी। बैठक में बड़ी संख्या में गाड़ा समाज के लोगों की उपस्थिति रही।