महासमुंद : साहसिक शिविर में छत्तीसगढ़ से 20 स्वयंसेवक होंगे ... - CG Sandesh

महासमुंद : साहसिक शिविर में छत्तीसगढ़ से 20 स्वयंसेवक होंगे शामिल

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर की संगठन व्यवस्था तथा रासेयो समन्वयक डॉ नीता वाजपेयी के निर्देशन एवं डॉ. मालती तिवारी रासेयो जिला संगठक महासमुन्द के मार्गदर्शन में भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय एवं छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के निर्देशानुसार वर्ष 2022 के साहसिक शिविर अटल बिहारी वाजपेयी माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट मनाली हिमाचल प्रदेश के साहसिक केंद्र मनाली( सोलंग) धर्मशाला और पोंग डेम सेंटर में आयोजित 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक 10 दिवसीय साहसिक शिविर में छत्तीसगढ़ के तीन विश्वविद्यालय पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर से खेमचंद मनहरे, मनीषा कोसरे, लोकेश्वर साहू ,पैलेस कुमार पिसदा, उर्वशी भोंदे, नित्या जांगड़े, किरण सोनवानी,कुलेश्वर सिन्हा तथा गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से गजेंद्र प्रकाश साहू ,राहुल राज तिवारी ,निकिता डहरिया ,खुशदिल कुमारी एवं संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय अंबिकापुर से कौशल्या नाग ,श्रुति कश्यप ,संगीता यादव द्रोपति ,डिगेश पैकरा ,राकेश कुमार पैकरा, नवनीत मिंज प्रसाद कुमार यादव इस तरह कुल 20 स्वयंसेवक सम्मिलित होंगे .दल प्रभारी के रूप में श्रीमती कमला बाई दीवान व राजेश सिंह दल का नेतृत्व करेंगे.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें