महासमुंद : अछोला के सरपंच को धारा 40 के तहत पद से हटाया गया - CG Sandesh

महासमुंद : अछोला के सरपंच को धारा 40 के तहत पद से हटाया गया

महासमुंद जनपद के ग्राम पंचायत अछोला के सरपंच को धारा 40 के तहत सरपंच के पद से हटा दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रकरण में 4 सदस्यीय टीम के द्वारा किए गए जांच में पाया गया कि सरपंच के द्वारा 4 लाख 13 हजार 113 रुपए अतिरिक्त धन निकासी किया गया है। इसके अलावा सरपंच कमलनारायण साहू के द्वारा 2 लाख 42 हजार 150 रुपए का विभिन्न कार्यों में अनियमितता बरती गई है। ग्राम पंचायत व सभा प्रस्ताव के बिना या तकनीकी स्वीकृति व निरीक्षण किए कार्य कराया गया। एसडीएम ने धारा 40 छग पंचायत राज अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई का पर्याप्त आधार मानते हुए सरपंच कमलनारायण साहू को पद से पृथक कर दिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें