पिथौरा : नाबालिग को भगा ले जा किया बलात्कार, आरोपी पुलिस की ... - CG Sandesh

पिथौरा : नाबालिग को भगा ले जा किया बलात्कार, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

पिथौरा थाना में 22 सितम्बर को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग पुत्री को आरोपी उत्तरा कुमार मैत्री बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है। जिसकी सूचना पर पिथौरा थाना में अपराध क्रमांक 229/2022 धारा 363 भादवि दर्ज किया जाकर आरोपी व अपह़ता के पता तलाश में जुट गये। और 48 घण्टें के भीतर ग्राम ठाकुरपाली थाना डभरा जिला सक्ती से प्रकरण के आरोपी उत्तरा कुमार मैत्री पिता लखनलाल उम्र 25 साल साकिन ठाकुरपाली थाना डभरा जिला सक्ती के कब्जे से नाबालिग अपह़ता को सकुशल बरामद कर बाल कल्याण समिति महासमुंद के समक्ष दिनांक 25.09.2022 को प्रस्तुत किया.
प्रकरण में विवेचना पर धारा 366, 376, भादवि 4, 6 पॉक्सो अधि. जोडी गई है. आरोपी उत्तरा कुमार मैत्री को ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया.


अन्य सम्बंधित खबरें