सांप के काटने से मां और 4 साल की बेटी की मौत, एक अन्य बच्ची की हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में सांप के काटने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य 7 साल की लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। मासूम को इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार यह मामला चाम्पा के हथनेवरा गांव का है। बताया जा रहा है कि सांप ने सो रही मां और उसकी चार साल की बेटी समेत तीन लोगों को काट लिया। वहीं समय पर इलाज की सुविधा नहीं मिलने से मां और उसकी चार साल की बेटी मौत हो गई। जबकि 7 साल की बेटी की हालत गंभीर है।
परिजनों ने उसे सिम्स में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की मानें तो मासूम की हालत गंभीर है। इधर गांव में सांप के कांटने से दो लोगों की मौत से सनसनी फैल गई।
अन्य सम्बंधित खबरें