महासमुन्द : छत्तीसगढ बास्केटबॉल टीम में अभिषेक का चयन
छत्तीसगढ प्रदेश बास्केटबॉल संघ द्धारा आयोजित बास्केटबॉल सलेक्शन ट्रायल में महासमुन्द जिले से अभिषेक अंबिलकर पिता जयंत राम अंबिलकर का चयन राष्ट्रीय जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता राजस्थान के लिए हुआ है।
जो दिनांक 13 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। राज्य स्तरीय सलेक्शन ट्रायल आज भिलाई में आयोजित किया गया जिसमें बेहतर खेल प्रदर्शन के आधार पर अभिषेक का चयन छत्तीसगढ बास्केटबॉल की टीम में किया गया।
अभिषेक के प्रदेश की टीम में चयन होने पर माता सुनीता अंबिलकर पिता जयंत अंबिलकर, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, संतोष सोनी, किरण महाणीक, बास्केटबॉल संघ से नुरेंद्र चंद्राकार, मनीष श्रीवास्तव, हिरेंद्र सोनी, विजय महतो, विकेक मंडल, शुभम तिवारी, कुलेश्वर चंद्राकर, सुभाष मंडल, लालू सोनवानी, अजय, आकाश, राहुल,निखिल चंद्राकार, निखिल महंती, नेहा,ओजस्वी, तारणी, योजना, दिव्या, खुशबू, नम्रता, शिवम इत्यादि खिलाड़ियों ने शुभकामनाए देते हुए बधाई दी है।